चौपारण: पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपा का हजारीबाग समाहरणालय पर आक्रोश प्रदर्शन
हजारीबाग में पेयजल संकट और बिजली कटौती को लेकर भाजपा ने समाहरणालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन किया। विधायक मनोज कुमार यादव, सांसद मनीष जायसवाल, भानु प्रताप शाही और प्रदीप प्रसाद सहित कई नेताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में जनता पानी और बिजली के लिए परेशान है।