मीनापुर: खरहर गोसाईंपुर गांव में मिले युवक के शव की हुई पहचान, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोइली पंचायत के खरहर गोसाईंपुर गांव के चौड़ में मिले युवक का शव का पहचान कर लिया गया है। रविवार दोपहर करीब दो बजे में मृतक के परिजनों ने शव देखने के बाद उसकी पहचान किया। मृतक उक्त गांव निवासी 26 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। वह कई वर्षों से दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता था।