हुज़ूर: भोपाल के शाहजहानाबाद में तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से बाइक चकनाचूर, व्यापारी की मौत
Huzur, Bhopal | Feb 7, 2025 शाहजहांनाबाद इलाके में तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से व्यापारी की मौत हो गई। टक्कर से बाइक चकनाचूर हो गई।व्यापारी की पत्नी 6 महीने की गर्भवती है। तीन महीने बाद इस दुनिया में आने वाले नन्हें मेहमान का चेहरा पिता नहीं देख सका। पति की मौत के बाद पत्नी का बुरा हाल है। घर में नए मेहमान आने की खुशियां थीं। घटना के बाद मातम पसर गया|