भादरा: ट्रेन के आगे आने से युवक की मौत
भादरा के राजगढ़ बाईपास के निकट शुक्रवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय गिरधारी सैनी की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि गिरधारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।