मऊरानीपुर: टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटी गंभीर घायल; मेडिकल कॉलेज रेफर
झांसी में पण्डवाहा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां मुन्नी देवी (45) और बेटी चांदनी (19) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों ग्राम डाबर की निवासी हैं और बैंक से पैसे निकालने जा रही थीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को गुरसराय सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत