मिहींपुरवा: धर्मपुर बेझा गाँव में बाघ के हमले में किसान की मौत, अधखाया शव मिला, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल
कतर्नियाघाट में बाघ ने किसान को शिकार बनाया। मवेशी चराने गए व्यक्ति को गर्दन से खींचकर झाड़ियों में ले गया। दोनों पैर खाकर जंगल में छोड़ा करीब 8 घंटे तक तलाश करने के बाद देर रात 4 किलोमीटर दूर मिला शव। सूचना मिलने के बाद मूर्तिहा कोतवाल वन विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण संयुक्त रूप से जंगल में तलाश के लिए निकले।