शाहजहांपुर: पुवायां के जरमानो में खेत पर काम कर रहे युवक की सांप के डसने से मौत, शनिवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
पुवायां थाना क्षेत्र के गांव जरमानो के रहने वाले 30 साल के सुमित शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे खेत पर काम कर रहे थे। तभी उनके पैर पर सांप ने काट लिया। खेत पर काम कर रहे अन्य लोग सुमित को फौरन बंडा बीएचसी लेकर गए ।जहां डाक्टर ने उसका इलाज शुरू किया। करीब दो घंटे तक इलाज चलने के बाद सुमित की मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।