अंबिकापुर: सरगुजा जिले के मेंड़्रा खुर्द में जमीन विवाद को लेकर ग्रामीण ने खोदी सड़क, मामला पहुंचा थाने
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 13 जून 2026 दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार अंबिकापुर के मेंड्रा खुर्द में जमीन विवाद को लेकर ग्रामीण ने सड़क को ही खोद डाला। इसके बाद विवाद बढ़ गया पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क को बाधित करने वाले ग्रामीण को हिरासत में ले कर कार्यवाही करने की बात कही वहीं खोदे गए सड़क में मिट्टी पाठ कर सड़क ठीक किया गया।