गिरिडीह: सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने अरगाघाट समेत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने शुक्रवार को अरगाघाट समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।सुबह 9 बजे से ही इनका निरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया।उसरी नदी के 17 घाट और पचंबा के दो तालाब शामिल थे।इन्होंने विशेष रूप से अर्गाघाट छठ घाट का निरीक्षण कर पुल के ऊपर लाइट लगाने और छठवांतियों को कोई परेशानी ना हो वह सब देखते हुए पूरी साफ सफाई पूरी व्यवस्था की बात कही।