धौलपुर: सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को मिलेगी ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि, बनें गुड सेमेरिटन
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर मदद कर उसका जीवन बचाने वाले आम नागरिक अब मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षक योजना के तहत सम्मानित किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत ऐसे गुड सेमेरिटन (भले व्यक्ति) को राज्य सरकार द्वारा 10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। CMHO डॉ. धर्मसिंह मीणा ने मंगलवार शाम में बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद