हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में निरीक्षण भवन के बाहर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
कस्बे में बस स्टैंड के समीप सिंचाई विभाग के डाक बंगले के बाहर हुए अतिक्रमण को जिलाधिकारी की फटकार के बाद नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ने पुलिस बल लेकर हटा दिया है। बस स्टैंड में हाईवे किनारे सिंचाई विभाग महोबा का निरीक्षण भवन बना हुआ है। इसके बाहर लोगों ने गुमटी आदि रखकर कब्जा कर लिया था। इस जगह पर नगर पंचायत द्वारा यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय के साथ वाटर कू