भिलाई: 19 वर्षीय छात्रा खुशी साहू हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिंटू साहू, जो रायपुर का रहने वाला है, खुशी का परिचित था। दोनों के बीच पहले बातचीत होती थी, लेकिन कुछ समय पहले खुशी ने उससे संपर्क खत्म कर दिया था।
पुलिस के अनुसार, इसके बाद आरोपी लगातार खुशी पर बात करने का दबाव बना रहा था। जब खुशी ने उससे बातचीत नहीं की, तो उसने हत्या की साजिश रची। आरोप है कि 10 जुलाई को वह रायपुर से भिलाई पहुंचा और रामनगर स्थित किराए के कमरे में घुसकर खुशी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन भी कराया गया, जबकि मामले का विस्तृत खुलासा पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगी।