फुलवारी: फुलवारी के जानीपुर बाजार के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक चालक जख्मी
Phulwari, Patna | May 23, 2024 फुलवारी के जानीपुर बाजार के पास काफी भीड़ होने के कारण एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिसे बाइक चालक जख्मी हो गया। वहीं जख्मी बाइक चालक को स्थानीय लोगों के द्वारा निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद फुलवारी एम्स रेफर कर दी गई। वही बताया जाता है कि जख्मी युवक का अभी तक पहचान नहीं हो सका।