फुलवारी: भीखाचक मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों जख्मी
Phulwari, Patna | May 23, 2024 फुलवारी के बेउर थाना क्षेत्र के भीखाचक मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक पर जा रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। जिसे दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों लोगों को एम्स में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना में आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।