बिलासपुर: खूंटाघाट डैम से कल छोड़ा जाएगा पानी, 25 अप्रैल सुबह 11 बजे खुलेगी नहरें, 107 गांवों के 211 तालाब भरेंगे, निर्देश जारी
शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी, खूंटाघाट डैम से कल छोड़ा जाएगा पानी 25 अप्रैल सुबह 11 बजे खुलेगी नहरें, 107 गांवों के 211 तालाब भरेंगे, बिलासपुर में भीषण गर्मी और जल संकट के बीच प्रशासन ने राहत का फैसला लिया है। 25 अप्रैल सुबह 11 बजे खूंटाघाट डैम से पानी छोड़ा जाएगा। बाएं-दाएं तट नहरों से छोड़े गए पानी से 107 गांवों के 211 तालाब भरेंगे।