उज्जैन शहर: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में डिजिटल क्रिएटर ने किए दर्शन, खड़ा हुआ विवाद, सांसद बोले VIP कल्चर हावी, सब यहीं भुगतना पड़ेगा
विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में गर्भगृह प्रवेश को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के गर्भगृह में जाकर दर्शन करने और फोटो खिंचवाने की तस्वीरें सामने आने के बाद श्रद्धालु मंदिर समिति के कामकाज और आम भक्तों के साथ हो रहे भेदभाव पर सवाल उठा रहे हैं।