सुपौल: पुलवामा के शहीदों को नमन: सुपौल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
Supaul, Supaul | Feb 14, 2026 सुपौल में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सुपौल में कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वर्ष 2019 में हुए इस भीषण हमले में देश ने अपने 40 से अधिक वीर सपूतों को खो दिया था, जिसकी स्मृति में हर वर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।