सरधना: करनावल कस्बे में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सुरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर चबूतरे पर बैठे एक बुजुर्ग किसान को नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, एसपी देहात अभिजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली