भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर रविवार को 2:00 बजे अकबरपुर मध्य विद्यालय के प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की अकबरपुर नगर इकाई की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।