श्योपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 1 दिसंबर को होगा फैसला, साधारण सम्मेलन बुलाया गया
श्योपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 8 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उन्हें कुर्सी से हटाने की तैयारी पूरी कर ली है, जिसके बाद एक दिसम्बर को जिपं का साधारण सम्मेलन तय किया गया है। पीठासीन अधिकारी एडीएम रूपेश उपाध्याय ने रविवार को शाम 06 बजे जानकारी दी है।