नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI की मशाल यात्रा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नुक्कड़ सभा आयोजित
कोटा में लाड़पुरा NSUI ने नीट पेपर लीक मामले के विरोध में ब्लॉक अध्यक्ष रोहित मेघवाल के नेतृत्व में मशाल यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। यात्रा के बाद आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रदेश सचिव रिद्धम शर्मा और शहर अध्यक्ष विशाल मेवाड़ा ने केंद्र सरकार व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। नेताओं ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झखड़ के नेतृत्व में दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
Ladpura, Kota | Jun 8, 2026