सासनी: पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर जन सेवा केंद्र की दुकान की दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया
Sasni, Hathras | May 30, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गोहाना पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर गांव नया नगला स्थित जन सेवा केंद्र को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। जन सेवा केंद्र की दीवार तोड़कर चोरों ने जन सेवा केंद्र के भीतर रुपयों से भरे रखे बैग को चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध मे पीड़ित जन सेवा केंद्र संचालक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।