हटा: सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल,डायल 112 पर टक्कर मारने के आरोप,मडियादो थाना क्षेत्र की घटना
Hatta, Damoh | Jul 12, 2026 मडियादो थाना क्षेत्र के कलकुआ मार्ग पर बड़े धवा के पास बाइक सवार पति-पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गए,घायल विशाल आदिवासी और पत्नी सुभद्राबाई आदिवासी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया जंहा उनका उपचार किया गया घायलो का आरोप है शनिवार को घोघरा गांव से मडियादो बाजार के लिए आ रहे थे तभी मडियादो थाना में तैनात डायल 112 गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी