#अलीगढ़ में पटाखे की चिंगारी से एक्टिवा स्कूटर में लगी आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,अलीगढ़। थाना बन्ना देवी क्षेत्र स्थित वैष्णो मैनर अपार्टमेंट में पटाखे की चिंगारी से एक एक्टिवा स्कूटर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट परिसर में पटाखे जलाए जा रहे थे, इसी दौरान निकली चिंगारी स्कूटर पर जा गिरी, जिससे उसमें आग लग गई। स्कूटर से आग की लपटें उठती देख अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई।
#Aligarh #AligarhNews #FireIncident #ScooterFire #FireSafety #BannaDevi #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 10, 2026