सकलडीहा: खड़ेहरा गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने किसान को कुचला, दर्दनाक मौत; चालक को किया गया गिरफ्तार
सकलडीहा थाना क्षेत्र के खड़ेहरा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर किसान रामाश्रय यादव (60) की मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।