भूपालसागर: भूपालसागर में अफीम किसान संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, अम्बालाल बने अध्यक्ष, किसानों के हितों की लड़ाई तेज करने का संकल्प
हरीश चंद्र पालीवाल ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया कि भूपालसागर में अफीम किसान जागरण रैली के दौरान राष्ट्रीय अफीम किसान संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई टीम घोषित हुई। अम्बालाल गुर्जर को अध्यक्ष, माधवलाल जाट को उपाध्यक्ष और दिनेश जाट को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संगठन को मजबूत करने और किसानों के अधिकारों की ल