रायडीह: जरजट्टा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की मौत, ईस्टर मनाने आया था गांव
Raidih, Gumla | Apr 10, 2026 गुमला जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 36 वर्षीय शशिभूषण एक्का की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जरजट्टा गांव का निवासी था।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शशिभूषण एक्का जमशेदपुर टाटा में फायर ब्रिगेड में कार्यरत थे। वे ईस्टर पर्व मनाने के लिए छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे।