मुशहरी: हथियार लहराते वायरल वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करते हुए वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर की गई। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे थे, जिसमें कुछ युवक अवैध हथियार के साथ नजर आ रहे थे। जांच के दौरान दोनों वीडियो बोचहां थाना क्