शाहगंज: दुल्हा हत्याकांड में वांछित अभियुक्त का सहयोगी गिरफ्तार
जौनपुर के खेतासराय पुलिस ने चर्चित दुल्हा हत्याकांड में फरार आरोपियों को शरण देने वाले एक वांछित सहयोगी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खेतासराय पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है।