सागर नगर: पीटीसी ग्राउंड 47 दिनों के लिए मेला आयोजन को सौंपा, युवाओं में नाराज़गी
सागर का पीटीसी ग्राउंड 15 अप्रैल से 31 मई तक ट्रेड एवं क्राफ्ट फेयर के लिए दिए जाने से युवाओं में नाराजगी है। यह मैदान पुलिस-आर्मी भर्ती की तैयारी का प्रमुख स्थान है, जिससे अभ्यास प्रभावित होगा। मेले का आयोजन डॉ. सुधा मलैया (पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया की पत्नी) द्वारा किया जा रहा है। इसे लेकर राजनीतिक दबाव की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।