भोगनीपुर: भोगनीपुर तहसील में जनगणना की ड्यूटी कटवाने के लिए चक्कर लगा रही शिक्षिका बेहोश होकर गिरी, सीएचसी में कराया गया भर्ती
रावतपुर गांव कानपुर की रजनी कुमारी ने बताया कि बहन रीना कुमारी परिषदीय विद्यालय चांदापुर में शिक्षिका है। बहन की ड्यूटी जनगणना में लगा दी गई। वह कई माह से बीमार है। ड्यूटी कटवाने के लिए वह कई बार तहसील के चक्कर लगा चुकी है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वह तहसील में ड्यूटी कटवाने आई थी। तभी अचानक बेहोश होकर गिर गई। मौके पर लोगो की भीड़ एकत्र हो गई।