गोंडा: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में जिला स्वच्छता समिति व जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की करी बैठक
Gonda, Gonda | Feb 9, 2024 शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में DM नेहा शर्मा ने जिला स्वच्छता समिति व जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक की। जिसमें बायोगैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, 15वां वित्त आयोग एवं पंचम राज्य वित्त आयोग, PM विश्वकर्म योजना आदि पर समीक्षा की। DM ने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के संचालन के लिए जरूरी है कि डोर टू डोर कूड़ा के कलेक्शन किया जाए।