गोंडा: 8 फ़रवरी को स्कूल गई कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी कक्षा-7 की छात्रा हुई लापता, पिता की शिकायत पर मुकदमा हुआ दर्ज
Gonda, Gonda | Feb 9, 2024 कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के मुताबिक 8 फ़रवरी को स्कूल में पढ़ने गई उसकी 14 वर्षीय बेटी लापता हो गई है। पीड़ित पिता ने संदेह जताया है कि एक युवक उसे भगा ले गया है। आरोप है कि एक युवक ने इससे पहले उसकी बेटी को बहलाने-फुसलाने की कोशिश की थी। फिलहाल नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।