झोझू कलां में शनिवार दोपहर एक बजे मूर्ति स्थानापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 1971 में देश के लिए शहादत देने वाले वीर बलिदानी राजेंद्र की मूर्ति स्थापित की गई। कार्यक्रम के दौरान दादरी से पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान व सरपंच राजेश बंटी सहित अनेक गणमान्य लोग व पूर्व सैनिक मौजूद रहे।