एसीबी टीम ने शुक्रवार को चरखी दादरी के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में रेड कर अकाउंट शाखा के क्लर्क को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। एंटी करप्शन ब्यूरो इंस्पेक्टर जयसिंह की अगुवाई में टीम ने चार घंटे से अधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। वहीं, आरोपित क्लर्क अजय को पुलिस को सौंपा जाएगा।