चरखी दादरी जिले के गांव हंसावास खुर्द स्थित वाइब्रेंट इंटरनेशनल कबड्डी एकेडमी में मलेशिया की कबड्डी टीम पहुंची है। जहां विदेशी खिलाड़ियों का पारंपरिक हरियाणवी अंदाज में फूल मालाओं और तिलक से स्वागत किया गया। मलेशिया की टीम यहां 29 अक्टूबर तक भारतीय कबड्डी की बारीकियां जानेगी।