चरखी दादरी: विधायक सुनील सांगवान ने चरखी दादरी स्थित आवास पर सुनी जन समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
दादरी विधायक सुनील सांगवान ने शुक्रवार को अपने निवास पर आमजन की समस्याएं सुनने के लिए खुला दरबार लगाया। इस दौरान लोगों ने गलियां कच्ची होने, नाले अवरुद्ध होने, सीवरेज, बिजली व शहर में जाम की समस्या समेत कई अन्य समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।