कांके: सारंडा में 24 घंटे से सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, अब तक 6 जवान घायल
Kanke, Ranchi | Apr 16, 2026 पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित सारंडा जंगल में पिछले 24 घंटे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है. यह मुठभेड़ सारांडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालिबा गांव के पास चडराडेरा जंगल में हुई.अब तक 6 जवान घायल हुए. जिसमें से 5 को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया.