हज़ारीबाग: पुलिस हिरासत में ली गई महिला अधिवक्ता संघ की सदस्य नहीं, बार एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता कर किया खंडन
हजारीबाग पूर्व मुखिया पति उदय साव हत्याकांड के चर्चित मामले में कथित महिला अधिवक्ता को पुलिस कस्टडी में रखे जाने से संबंधित मीडिया में आए खबर को लेकर शनिवार 1 बजे हजारीबाग बार एसोसिएशन के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर इस बात का पुरजोर खंडन किया गया कि कथित दिव्या नाम की महिला का हजारीबाग बार एसोसिएशन से कोई संबंध है।