ऊना: जिला स्तरीय इंस्पायर आवार्ड मानक प्रतियोगिता में सात विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
जिला स्तरीय इंस्पायर आवार्ड मानक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला के 7 विद्यार्थियों ने जीत हासिल की है। बाल स्कूल हमीरपुर में 9 और 10 जून को आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में जिला ऊना सहित चार जिलों से 170 बच्चों ने हिस्सा लिया। इनमें ऊना जिला के 7 विद्यार्थियों को विजेता घोषित करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।