ऊना: ऊना में वीरेंद्र कंवर का जोरदार स्वागत, राष्ट्रीय वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर
हि. प्र. के पूर्व कृषि मंत्री और चार बार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे वीरेंद्र कंवर को हाल ही में राष्ट्रीय वॉलीबॉल संघ का अध्यक्ष चुना गया। इस नई जिम्मेदारी को संभालने के बाद बुधवार को वीरेंद्र कंवर पहली बार गृह जिला ऊना पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। वीरेंद्र कंवर के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पर ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे।