कौंच: जनगणना ड्यूटी में विसंगतियों पर शिक्षकों का विरोध, कोंच नगर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Konch, Jalaun | May 12, 2026 नदीगाँव ब्लॉक में जनगणना 2027 की ड्यूटी को लेकर शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई है, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई ने मंगलवार दोपहर 2:30 बजे एसडीएम कोंच को ज्ञापन सौंपकर ड्यूटी आदेशों में सुधार की मांग की है। शिक्षकों का आरोप है कि नदीगाँव के कई शिक्षकों की ड्यूटी कोंच ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्रों में लगाई गई है, जबकि वहां स्थानीय शिक्षक पहले से मौजूद हैं।