भोरे: सांसद प्रतिनिधि रमेश कुशवाहा ने भोरे प्रखंड का दौरा किया, कार्यकर्ताओं संग जनसंवाद में गिनाईं उपलब्धियां
भोरे प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का गुरुवार की दोपहर एक बजे सिवान सांसद प्रतिनिधि रमेश कुशवाहा एवं जदयू नेता रमेश कुशवाहा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लामीचौर , खदही, गोपालपुर और बनकटा जागरदारी पंचायतों में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद किया। जनसंवाद कार्यक्रम में भोरे के विधायक सह शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के पक्ष में लोगो से समर्थन मांगा।