कानपुर में पहली तेज बारिश के बाद 116 जगह जलभराव का खुलासा हुआ। इसके बाद मेयर प्रमिला पांडेय खुद सीसामऊ नाले का निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान जलनिकासी व्यवस्था, अवैध कब्जों और अफसरों की जवाबदेही को लेकर सख्त नाराजगी भी सामने आई। मेयर ने साफ कहा है कि लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
लेकिन Ground Zero News के सवाल यहीं से शुरू होते हैं…
जब पहले से बैठकें हो चुकी थीं, तो 116 जगह पानी क्यों भरा?
क्या सिर्फ निरीक्षण और चेतावनी से जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी?
और जब बारिश अभी सिर पर है, तो आने वाले दिनों में कानपुर का क्या होगा?
मेयर के इस एक्शन पर आपकी क्या राय है?
क्या यह सही समय पर सख्ती है या फिर सिस्टम बहुत देर से जागा है?
कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताइए।
.
.
.
📍 Ground Zero News | Kanpur
#GroundZeroNews #Kanpur #KanpurNews #KanpurRain #Waterlogging