बरहट: +2 परियोजना कामिनी बालिका उच्च विद्यालय में नेत्रदान व पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक
Barhat, Jamui | Sep 2, 2024 दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण के लिए कार्यरत राष्ट्रीय संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम के द्वारा सोमवार को बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर प्लस टू परियोजना कामिनी बालिका उच्च विद्यालय में नेत्रदान पखवाड़ा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को बचाने के लिए पौधों रोपण भी किया गया।