बदायूं: बदायूं के उझानी में अंबेडकर चौराहा पर समूह लेने को लेकर एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति ने लाठी-डंडा मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | May 18, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के अम्बेडकर चौराहा पर थाना बिल्सी क्षेत्र के रोहान गांव के रहने वाले 40 वर्षीय मुकेश पुत्र कुंवरपाल को उसके गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने समूह लेने को लेकर लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। घायल मुकेश ने जिसकी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने सोमवार एक बजे के आसपास घायल मुकेश का उझानी सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है।