कोआथ नगर पंचातय स्थित योगिनी गांव की निवासी किसान रमेश दुबे की 25 वर्षीय बेटी तृप्ति कुमारी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण 710वीं रैंक हासिल की है। यह सफलता उन्हें दूसरी बार में मिली है। इससे पहले वे कैमूर जिले के पंचायती राज विभाग में कार्यरत थीं। आज शनिवार को उनके पैतृक गांव में विधायक सहित विभिन्न लोगों ने स्वागत किया।