जहानाबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने अस्पताल मोड़ स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा
जहानाबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अलंकृता पांडे शनिवार की सुबह ही हॉस्पिटल मोड़ स्थित एक मतदान केंद्र पहुंच गई। और वहां पहुंचकर उन्होंने मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया है। साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जाएजा लिया है।