मानपुर: मानपुर के अमहाई नाला क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ रहे युवक पर बाघ का हमला, घायल सीएचसी मानपुर में भर्ती
Manpur, Umaria | May 12, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन परिक्षेत्र मानपुर(बफ़र)के कक्ष क्र.PF 350 के अमहाई नाला क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया है।बाघ के हमले से युवक धर्मेंद्र बैगा पिता भउआ बैगा निवासी वार्ड नं.10 बरबसपुर मानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसके सिर में गहरे जख्म हुए हैं।युवक को इलाज के लिए मानपुर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।