मुरैना नगर: राजौरिया गार्डन बना खुशियों का आंगन,दो गरीब बेटियों का सम्मानपूर्वक हुआ सामूहिक विवाह,समाजसेवियों ने दिया आशीर्वाद।
मुरैना शहर की ठाकुर राजमनी सिंह दंडोतिया शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति ने आज मंगलवार को अंबाह बायपास स्थित राजौरिया गार्डन में दो गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। समारोह में तनु-आकाश और पूजा-सुनील का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। समाजसेवियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।